भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारी तथा भाप्रसे के एक अधिकारी के नये पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री आशीष सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैहर जिला बालाघाट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर पदस्थ किया गया है।
श्री गोपाल चन्द्र डाड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, इंदौर को उप मेला अधिकारी, सिंहस्थ, उज्जैन पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर. चौकीकर तथा श्री देवेन्द्र कुमार सिंह को राजगढ़ से रायसेन, श्री लखन सिंह टेकाम तथा श्रीमती अंजली शाह को रायसेन से राजगढ़ पदस्थ किया गया है।