ये रिपोर्ट कहती है मध्यप्रदेश है देश का तीसरा सबसे पिछड़ा राज्य है, विकास नहीं हुआ

भोपाल। देश के सबसे विकसित राज्य गोवा और केरल हैं। जबकि ओडिशा और बिहार सबसे पिछड़े हैं। सबसे कम विकसित या पिछड़े राज्यों की सूची में मध्यप्रदेश का स्थान तीसरा है। रघुराम राजन की अध्यक्षता वाली समिति ने यह आकलन किया है।

विकास के मॉडल के तौर पर पेश होने वाला गुजरात कम विकसित राज्यों की सूची में है। राजन की समिति को राज्यों को केंद्रीय मदद देने के फार्मूले की समीक्षा करने को कहा गया था। यह समिति बिहार सहित कई राज्यों को विशेष श्रेणी में शामिल करने की मांग के मद्देनजर बनाई गई थी।

वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि आर्थिक मामलों का विभाग रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।  अगले वित्त वर्ष से नई सिफारिशों पर अमल किया जाएगा। समिति ने राज्यों को केंद्रीय मदद देने के लिए सामान्य मानदंड अपनाने की सिफारिश की है।

बदलेगा राज्यों को केंद्रीय मदद का फार्मूला :
फिलहाल राज्यों को विशेष और सामान्य श्रेणी में बांटा गया है। इसी आधार पर केंद्रीय मदद तय होती है। समिति ने इसे बदलने की सिफारिश की है। ताकि राज्यों को उनकी तरक्की की जरूरतों के अनुसार केंद्र से पैसा मिल सके। जरूरतों को पहचानने के लिए मल्टी डायमेंशनल इंडेक्स (एमडीआई) सुझाया गया है। इसके आधार पर ही राज्यों को तीन श्रेणियों में बांटने की सिफारिश की है- विकसित, कम विकसित और सबसे कम विकसित राज्य।

यह है समिति का फार्मूला
राज्य को कुल राशि का कम से कम 0.3 प्रतिशत पैसा दिया जाए। उसके बाद अतिरिक्त पैसा जरूरतों के हिसाब से दिया जाए।
एमडीआई को निकालने के लिए प्रति व्यक्ति खपत और गरीबी को परिभाषित करने वाले अन्य तत्वों पर ध्यान दिया जाएगा।

विकास के आधार पर राज्यों की सूची और अंक
1. गोवा  (0.045)
2. केरल  (0.095)
3. तमिलनाडु  (0.341)
4. पंजाब  (0.345)
5. महाराष्ट्र  (0.352)
6. उत्तराखंड  (0.383)
7. हरियाणा  (0.395)
8. हिमाचल प्रदेश  (0.404)
9. सिक्किम  (0.430)
10. कर्नाटक  (0.453)
11. त्रिपुरा  (0.474)
12. गुजरात  (0.491)
13. मिजोरम  (0.495)
14. जम्मू-कश्मीर  (0.504)
15. आंध्रप्रदेश  (0.521)
16. नगालैंड  (0.546)
17. पश्चिम बंगाल  (0.551)
18. मणिपुर  (0.571)
19. राजस्थान  (0.626)
20. उत्तरप्रदेश  (0.638)
21. मेघालय  (0.693)
22. असम  (0.707)
23. अरुणाचल प्रदेश  (0.729)
24. झारखंड  (0.746)
25. छत्तीसगढ़  (0.752)
26. मध्यप्रदेश  (0.759)
27. बिहार  (0.765)
28. ओडिशा  (0.798)

(नोट: पिछड़ेपन के इंडेक्स यानी एमडीआई के आधार पर 0.4 से कम अंक वाले 7 राज्य विकसित, 0.4 से 0.6 तक अंक वाले 11 राज्य कम विकसित और 0.6 से ज्यादा अंक वाले 10 राज्य सबसे कम विकसित यानी पिछड़े राज्य)
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!