भोपाल। बीजेपी की एक विशेष बैठक 10 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे बीएसएस महाविद्यालय (डीआरएम कार्यालय) हबीबगंज भोपाल के सामने आयोजित की जायेगी। बैठक का शुभारंभ लोकसभा की नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज तथा समापन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी अनंत कुमार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर करेंगे। पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, सांसद कैलाश जोशी, वरिष्ठ नेता कैलाष नारायण सारंग, अनिल माधव दवे, विक्रम वर्मा, डा. सत्यनारायण जटिया, सांसद प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केन्द्र प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 25 सितंबर को जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में जिलेवार कार्यकर्ताओं, मतदान केन्द्र कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा और तैयारियों की समीक्षा की जायेगी।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि विषेश बैठक चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, पार्टी के सभी 55 जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, प्रदेश के संगठन मंत्री, नगर निगम महापौर, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, जिला सहकारी और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष, पार्टी के सांसद, विधायक, निगम मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठों को राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे।
जिलाध्यक्षों से बीएलए बन मतदान केन्द्रों पर बीएलएवन, बूथ संयोजक मिलाकर प्रति केन्द्र 22 कार्यकर्ताओं का मनोनयन किए जाने की जानकारी अपेक्षित है। प्रत्येक जिले में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से पांच सक्षम कार्यकर्ताओं की सूची भी अपेक्षित की है जिससे उनका मनोनयन किया जा सके। बैठक में महाकुंभ में भाग लेने वो कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जायेगा।