कांग्रेस की सरकार बनी तो भूरिया ही होंगे मुख्यमंत्री: लक्ष्मण सिंह

अनूपपुर(राजेश शुक्ला)। विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री आदिवासी समाज का होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेगे। पार्टी हाईकमान ने श्री भूरिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह संकेत दिया है।
अनूपपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह के भाई लक्ष्मण सिंह ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि जो लोग कांग्रेस के सिस्टम से अवगत हैं वे यह भली-भांति जानते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही मुख्यमंत्री बनता है। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नन्हे सिंह धुर्वे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, फुंदेलाल सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लक्ष्मण ङ्क्षसह ने कई मुद्दो पर बेलाग टिप्पणी की।

प्रोजेक्ट नहीं होगा सीएम
यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में एका न होने पर क्या दिग्विजय ङ्क्षसह के नाम पर एकजुटता होगी? लक्ष्मण ङ्क्षसह ने कहा कि पार्टी किसी को भी चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी। जो लोग मुख्यमंत्री के रूप में कुछ लोगों का नाम ले रहे है वे उनका या पार्टी का भला नही कर रहे। पार्टी विधायको की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए निर्णय लिया जाएगा।

अवैध उत्खनन, भ्रष्टाचार होगा मुख्य मुद्दा
आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोगो द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार और प्रदेश में हो रहे अवैध उत्खनन को पार्टी प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में केन्द्र की योजनाओं को भली-भांति लागू नही कर रही। प्रदेश में आदिवासियों की जमीने हडपी जा रही है। कानून व्यवस्था खराब हैं। पार्टी जीतने योग्य प्रत्याशियों का चयन कर सरकार बनाने के लिए एकजुटता के साथ चुनाव लडेगी।

धर्म को राजनीति से रखें अलग
अयोध्या में ८४ कोसी यात्रा के दौरान साधू-संतो की गिरफ्तारी से जुडे प्रश्र पर टिप्पणी करते हुए लक्ष्मण ङ्क्षसंह ने कहा कि यह यात्रा प्रतिवर्ष निश्चित समय में निकलती रही है लेकिन यह पहला अवसर हैं जब राजनैतिक कारणों से वर्ष में दूसरी बार यात्रा निकालने की घोषणा की गई। यह धार्मिक यात्रा हैं और हिन्दू आस्था से जुडा मामला है। धर्म पूज्यनीय हैं एैसे में चुनावी वर्ष में धर्म को राजनीति से नही जोडना चाहिए। देश के सभी साधू-संत हमारे लिए पूज्यनीय और आदरणीय हैं, उन्हे राजनीति में इस्तेमाल नही करना चाहिए।

हिंसा फैलाने वालो को पार्टी करे बाहर
कांग्रेस संगठन के चुनाव में हुई हिंसा और युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाडी में तलवार सहित अन्य हथियारो की बरामदगी से जुडे प्रश्र पर उन्होने कहा कि जो लोग तलवार लेकर घूम रहे हैं या जिनके पास से असलहे बरामद हुए हैं उन्हे पार्टी से तत्काल बाहर निकाला जाना चाहिए। पार्टी संगठन के चुनाव में छुट-पुट वाद-विवाद मामूली बात हैं लेकिन पार्टी हिंसा को बढावा नही देती। हम धर्म निरपेक्ष राजनीति करते है और सिर्फ मुसलमानों की बात नही करते अपितु समाज के प्रत्येक अल्पसंख्यक की आवाज उठाते है।

बाजार कीमत पर अधिग्रहित हो जमीन
पावर प्लांट सहित अन्य निर्माण कार्यो के लिए जमीन अधिग्रहण से जुडे मामले में जमीन मालिको के शोषण और उनमे व्याप्त आक्रोश पर टिप्पणी करते हुए उन्होने कहा कि प्लांटस को अधिक जमीन नही देना चाहिए जो उनकी वास्तविक जरूरत हैं उससे अधिक जमीन पर वे लोन लेते हैं और इससे उनके शेयरो की कीमत बढती है। किसानो से बाजार कीमत पर जमीन ली जानी चाहिए। आवश्यकता से अधिक जमीन का अधिग्रहण तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। यह सरकार पंूजीपतियों के हाथों में खेल रही है और आदिवासियों को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

राम जन्मभूमि हमारा एजेंडा नहीं
श्री सिंह ने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि केन्द्र में एनडीए की पांच वर्ष सरकार थी तभी राम मंदिर का निर्माण क्यों नही किया गया? हम राम मंदिर के निर्माण के विरूद्ध नहीं है लेकिन यह हमारा एजेंडा नही है। मंदिर का मामला कोर्ट में है वहां जीतने के बाद वे मंदिर बना ले। देश की जनता यदि यह सोचती हैं धर्म देश से बडा है तो वह इन्हे समर्थन देगी। भाजपा मोदी को प्रधानमंत्री घोषित करें और अमेरिका सहित जो देश इन्हे समर्थन दे रहे है उनके साथ मिलकर पूरा जोर लगा लें।

संतों का करता हूं सम्मान
साधु-संतो के विरूद्ध हो रही कार्यवाही पर उन्होने कहा कि मै बाबा रामदेव का सम्मान करता हूं और उन जैसे तमाम साधु-संतो का भी। जब इनके आंदोलन हिंसक हो जाते हैं तो सरकार कार्यवाही करती है। ये लोग साधु-संत है इन्हे राजनीति से कोई लेना देना नही होना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!