कामवाली बाई को फेसबुक पर किया प्रपोज और पहली ही डेटिंग में कर डाला रेप

shailendra gupta
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक के माध्यम से विवाहित महिला के साथ दोस्ती बढ़ाने के बाद पति की गैरमौजूगी में बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस थाना क्षेत्र में कृपाल चौक निवासी घरेलू कामकाज करने वाली एक महिला से सिविल थाना अंतर्गत शनि स्वामी ने फेसबुक के माध्यम से दोस्ती बढ़ा ली और कल वह महिला के घर पहुंच गया। उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी शनि ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!