9वीं में एडमिशन लेने वाली छात्राओं को मिलेगी 3 हजार रुपए प्रोत्साहिन राशि

shailendra gupta
भोपाल। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति जनजाति की छात्राओं को 3 हजार रुपये की राशि दी जायेगी। यह फायदा कस्तूरबा विद्यालयों से 8वीं पास कर नवमीं में अध्ययनरत अन्य वर्ग की बालिकाओं को भी मिलेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से विभाग अमले को अवगत करवाने के लिए परिपत्र जारी किया है। आवेदन 31 अगस्त तक भरे जाएंगे। योजना का लाभ वर्ष 2013-14 में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत उन बालिकाओं को मिलेगा, जिनका जन्म 1 अप्रैल, 1997 के पहले हुआ हो। छात्राओं का चयन शासकीय विद्यालयों और अनुदान प्राप्त अशासकीय और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों से होगा। आवेदन आन-लाइन जमा की कार्यवाही संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और

संकुल प्राचार्यों द्वारा की जाएगी। चयनित छात्राओं के खातों में प्रोत्साहन स्वरूप 3 हजार की राशि जमा होगी। हालांकि छात्राएं इस राशि को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने पर ही खाते से निकाल सकेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी भरे प्रपत्रों का आन-लाइन प्रमाणीकरण करेंगे। अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसी कार्य-योजना तैयार करें, जिससे समयसी मा में कार्य पूर्ण हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!