पिकनिक के लिए भोजपुर मंदिर 5 स्टूडेंट्स बेतवा में डूबे

shailendra gupta
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के भोजपुर शिवमंदिर के पास बेतवा नदी मे पिकनिक मनाने आये पांच स्कूली छात्र आज नदी मे डूब गये।

पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने यूनीवार्ता को बताया कि भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर के कक्षा 12 वीं कक्षा के पांच छात्र स्कूल के होस्टल से बिना बताये पिकनिक मनाने भोजपुर आये थे और वहां बेतवा नदी मे नहाने के लिए गहरे पानी मे चले गये तथा एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे सभी पानी मे डूब गये।

घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर जे.के. जैन और पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला घटना स्थल की ओर रवाना हो गये है। श्री शुक्ला के अनुसार डूबे छात्रो मे एक भोपाल तथा शेष रीवा .सीधी .सतना और कानपुर के छात्र हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!