भोपाल/सीहोर। बम निरोधक दस्ते में तैनात एएसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह परिहार, उनकी पत्नी उमा और साढू भाई की बेटी सुषमा की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बिलकीसगंज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर साढे तीन बजे हुई थी।
हादसे की वजह तेज रफ्तार कार का बायां टायर फटना बताया जा रहा है। घायल पिता-पुत्र चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। डीआईजी, भोपाल शहर डी.श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक एएसआई परिहार अपनी कार से सीहोर स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। उनके साथ इलाहाबाद के इंजीनियर अरवेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी सुष्ामा और बेटा आदर्श भी थे।
पूरा परिवार घर से दोपहर तीन बजे मंदिर दर्शन करने के लिए निकला था। आधा घंटे बाद ही हादसे की सूचना परिजनों को मिल गई। कार परिहार चला रहे थे। बाजू में अरवेन्द्र थे। जबकि पिछली सीट पर सुष्ामा, उमा और आदर्श थे। परिहार वष्ाü 2002 से बम निरोधक दस्ते में पदस्थ थे। डीआईजी भोपाल शहर के अलावा पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना समेत अन्य अफसरों ने चिरायु अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करके उन्हें सांत्वना दी।