राजगढ़। कागजों में हेराफेरी के आरोप में भोपाल क्षेत्र के डीआईजी आरएन प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक पुलिस उपनिरीक्षक को बर्खास्त कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिस उपनिरीक्षक नितिन वर्मा को विभागीय जांच के बाद बख्रास्त कर दिया है। वर्मा पर स्थानान्तरण की नोटशीट बदलने और पुलिस स्टाफ के अवकाश के कागजों में हेराफेरी के आरोप थे। इस मामले में विभागीय जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।