सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा, विधानसभा सम्मेलन, मोर्चा एवं प्रभारियों की घोषणा

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने ग्राम केन्द्र एवं नगर केन्द्र के सषक्तिकरण योजना के प्रदेश संयोजक, जनआशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, ग्राम केन्द्र एवं नगर केन्द्र पर होने वाले विधानसभा सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी, संभागीय प्रभारी, प्रदेश समन्वयक, प्रदेश संयोजक एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की है।

23 जून से प्रत्येक जिले में नगर और ग्राम केन्द्र सशक्तिकरण अभियान को गति देने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता का चयन किया जायेगा। इस हेतु ग्राम केन्द्र एवं नगर केन्द्र के सषक्तिकरण योजना का संयोजक वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया को मनोनीत किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के लिए पार्टी के प्रदेश महामंत्री नंदकुमार सिंह चौहान को प्रभारी मनोनीत किया है। जिनके साथ प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अजयप्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री तपन भौमिक, चन्द्रकांत गुप्ता बडवाह को सह प्रभारी मनोनीत किया है।

6 जुलाई से 6 अगस्त तक होने वाले विधानसभा सम्मेलनों के लिए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह को प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। जबलपुर संभाग प्रदेष मंत्री संपतिया उइके, भोपाल संभाग प्रदेष उपाध्यक्ष डाॅ. गौरीषंकर शेजवार, रीवा संभाग प्रदेष मंत्री व सांसद गणेष सिंह, पदमा शुक्ला, शहडोल संभाग मिथलेष मिश्रा, कांतिदेव सिंह, इंदौर संभाग प्रदेष उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, अंजू माखीजा, उज्जैन संभाग बाबूसिंह रघुवंषी, होषंगाबाद संभाग प्रदेष उपाध्यक्ष अनुसुईया उइके, प्रदेष मंत्री राजो मालवीय, चंबल संभाग प्रदेष महामंत्री माया सिंह, केदार सिंह, ग्वालियर संभाग प्रदेष उपाध्यक्ष वेदप्रकाष शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेष महामंत्री डाॅ दीपक भदौरिया, सागर संभाग प्रदेष उपाध्यक्ष व सांसद भूपेन्द्र सिंह को प्रभारी मनोनीत किया है।

मोर्चा के कार्य विस्तार की दृष्टि से प्रदेष महामंत्री माया सिंह को महिला मोर्चा, प्रदेष महामंत्री लालसिंह आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेष प्रवक्ता विष्वास सारंग को युवा मोर्चा, विजेन्द्र सिंह सिसोदिया को अल्पसंख्यक मोर्चा एवं नरेन्द्रपाल सिंह भदौरिया को किसान मोर्चा का प्रदेष प्रभारी मनोनीत किया है।

प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने ग्राम केन्द्र एवं नगर केन्द्र तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर विजय दुबे को समन्वयक मनोनीत किया है। जिनका मुख्यालय प्रदेष कार्यालय रहेगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!