वटसावित्री के अवसर पर मां बेटियों का सम्मान करेगी भाजपा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने सभी संगठनात्मक जिला इकाईयों से 8 जून वट सावित्री अमावस्या के पर्व पर मां बेटियों का सम्मान करने के लिए सभाएं गोष्ठियां आयोजित करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि वट सावित्री अमावस्या बेटी बचाओ का प्रतीक है। इस आयोजन से समाज में बेटी बचाओ की दिशा में जागरूकता आयेगी।

उन्होंने मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश भर में 5 जून से पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसी तरह 24 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर साहसिक कार्य करने वाली बहनों का अभिनंदन किया जायेगा। प्रदेश को नशामुक्त बनाना भी महिला मोर्चा का संकल्प है। इसके लिए 26 जून को नशामुक्ति दिवस आयोजित किया जायेगा।

डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती पर 6 जुलाई को सभी 744 संगठनात्मक मंडलों में भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी के विकास की यात्रा पर सभाएं, गोष्ठियां आयोजित की जायेगी। 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती और 15 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर दलित बस्तियों में बहनें रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक सदभाव का ताना बाना बुनेगी।

लता वानखेड़े ने सभी जिलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष बहनों से आग्रह किया है कि वे हर माह जिला मोर्चा की बैठक सुनिष्चित करें और बैठक में मंडल स्तर तक का प्रवास सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि मंडल विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तरीय महिला सम्मेलनों के साथ मोर्चा की प्रदेष स्तरीय सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। प्रदेष के सभी 53 हजार मतदान केन्द्र पर मोर्चा महिला जाग्रति समितियां गठित कर रहा है। मतदान केन्द्र पर गठित महिला समिति के प्रषिक्षण के लिए जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर और मंडल स्तर पर प्रषिक्षण षिविर आयोजित किये जायेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!