सुपारी किलर निकला गुफा मंदिर का साधू

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी के सुप्रद्धि गुफा मंदिर में बैठकर लोगों को भविष्य बताने वाला एक साधू मूलत: सुपारी किलर निकला। नागपुर पुलिस बीते दिनों उसे यहां से उठा ले गई।

महाराष्ट्र पुलिस के निरीक्षक सुनील पवार ने बताया कि दत्त गुरु उर्फ महाराज उर्फ जी. कनकाराजू को शनिवार को गुफा मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 12 सिमकार्ड बरामद हुए हैं।

कनकाराजू 8 अक्टूबर 1993 को पत्नी पद्मा और लड़की शिरीषा की नागपुर स्थित सेंचुरी लॉज में हत्या कर भाग गया। वह राज्य के कई जगहों के मंदिरों में तथा कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ मंदिरों में जाकर लोगों की कुंडली देखता था।

तीन माह पहले ही वह जगन्नाथ काले नामक व्यक्ति के कहने पर पुणे स्थित मानगांव पहुंचा था। यहां भी उसने एक महिला व उसकी बेटी की हत्या की थी। यहां से भी वह फरार हो गया था। इधर, गुफा मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी ने मंदिर परिसर से किसी की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!