मेरा दिल हमेशा बिहार के लिए धड़कता है: प्रभात झा ने अपने पैतृक गांव में कहा

0
बि​हार/सुरसंड(सीतामढ़ी)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि वे अपनी मातृभूमि को नमन करने आए है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गांव कोरियाही आए श्री झा ने कहा कि वे भले ही मध्यप्रदेश में रहे, उनका दिल हमेशा सीतामढ़ी बिहार के लिए धड़कता है।

उन्होंने कहा कि उनके दिल में उनका गांव व गांव के लोग बसते है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे श्री झा का शानदार अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जहां फुल माला से लाद कर उनका स्वागत किया, वहीं जम कर आतिशबाजी की गई। हजारों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर श्री झा का स्वागत किया। भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों का प्रेम व सत्कार देख श्री झा गदगद दिखे। उन्होंने अपने सम्मान के प्रति आभार जताया।

घर - घर जा कर लिया आर्शीवाद

श्री झा कोरियाही गांव में घूम घूम कर बुर्जूगों के पांव छू कर आर्शीवाद लिया, युवाओं से हाथ मिलाया और हम उम्र लोगों से गले मिले।

पाग से किया स्वागत

कोरियाही पंचायत भवन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का उनके जन्म धरती पर ग्रामीणों ने मिथिला का प्रसिद्ध पाग व माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों की भारी भीड़ रहीं। लोगों में गजब का उत्साह दिखा। उनके गांव के लोग एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर उनके आगमन का खुशी मना रहे है।

अस्पताल का होगा निर्माण

श्री झा ने आम जनता की समस्या भी सुनी। लोगों की मांग पर उन्होंने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे से बात कर सुरसंड पीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती व कोरियाही गांव में एडीपीएचसी का निर्माण कराये जाने की बात कही।

मौके पर थे मौजूद

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र राय पटेल, प्रदीप झा, प्रफ्फुल झा भगवान,, अजीत कुमार, पूरण साह, मोहन चन्द्र मेहता, कैलाश प्रसाद स्वर्णकार अरुण कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता, सीताराम राय, सुरेश राउत, विनय मिश्र, योगेन्द्र पासवान, मदन मोहन झा व राजेन्द्र झा आदि शामिल थे।

सीतामढ़ी के लाल है प्रभात

'टीम' राजनाथ में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चूके है। श्री झा को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया गया है, वहीं उन्हें बतौर उपाध्यक्ष एक बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। श्री झा मूल रूप से सुरसंड प्रखंड के कोरियाही गांव की धरती पर जन्में है। श्री झा स्व. पानेश्वर झा के सबसे बड़े पुत्र है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में हुई है। जबकि मैट्रिक से लेकर डबल एमए की शिक्षा मध्यप्रदेश के ग्वालियर से की है। छात्र जीवन में ही श्री झा का जुड़ाव राजनीति से हो गया।

वर्ष 1993 में श्री झा मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी बनाए गए। वर्ष 2003 में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने श्री झा को राष्ट्रीय सचिव का पद दिया। वर्ष 2008 में पहली बार मध्यप्रदेश से राज्य सभा के लिए चुने गए। वर्ष 2009 में उन्हें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। और अब एक बार फिर राजनाथ सिंह ने अपनी टीम में श्री झा को स्थान दिया है। श्री झा ने अपनी कर्मस्थली भले ही मध्यप्रदेश को बनाया है, लेकिन जन्मभूमि से उनका लगाव गया नहीं है। वह विभिन्न पारिवारिक उत्सव व समारोहों में कोरियाही गांव आना नहीं भूलते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!