समदडिय़ा ग्रुप के नौकर भी निकले करोड़पति

जबलपुर। आयकर विभाग की इनवेस्टीगेशन विंग द्वारा समदडिय़ा ग्रुप के ठिकानों पर पिछले दिनों मारे गए छापों के बाद रोजाना नए-नए खुलासे होते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में विभागीय अमले को यह भी पता चला है कि समदडिय़ा ग्रुप के गरीब कर्मचारियों के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन एवं अन्य संसाधन क्रय किए गए हैं।

जब आयकर अधिकारी इन कर्मचारियों के निवास पर पहुंचे तो उनका रहन- सहन तथा मकान देखकर दंग रह गए कि आखिर ये कर्मी करोड़पति कैसे हो सकते हैं।

बहरहाल दस्तावेजों को आयकर विभाग ने ज त कर इसकी छानबीन आरंभ कर दी है। शनिवार को आयकर अधिकारी होटल समदडिय़ा इन भी पहुंचे और उन्होंने विभिन्न रिकार्डों को खंगाला। इस कार्रवाई में इनवेस्टीगेशन विंग के आयु त वेदप्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं।

समदडिय़ा समूह द्वारा ई-मेल का अधिक उपयोग किया गया है और इसके माध्यम से एक-दूसरे को अनेक जानकारियां आपस में दी जाती रही हैं। इनका उपयोग चार्टड एकाउंटेंट एवं वकील को भी जानकारी भेजने में किया जाता था। आयकर सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने चार्टड एकाउंटेंट और वकीलों से भी संपर्क किया था। साथ ही उन समस्त लोगों से घर जाकर जानकारी ली गई, जो कि समदडिय़ा समूह से जुड़े हुए हैं। जो दस्तावेज कागजों में नहीं थे वे मेल में मिले हैं।

आयकर सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कुछ अहम जानकारी सामने आ रही है। जिसमें यह पता चल रहा है कि जबलपुर के स्थानीय नेता और अधिकारी भी समदडिय़ा ग्रुप से जुड़े हुए हैं और उनका बड़ी मात्रा में पैसा लगा हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!