राजधानी की नेचुरल लोकेशंस पर आप भी खेल सकेंगे 'पेंट बॉल गेम'

भोपाल। ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड सैलानियों को आकर्षित करने के लिए ईको टूरिज्म स्पॉट पर नई एक्टिविटीज और नए एडवेंचर गेम्स शुरू करने जा रहा है। कठौतिया, समरधा में पेंट बाल गेम और आरचरी (तीरंदाजी) गेम होंगे। वहीं, केरवा डेम पर केनोइंग एक्टिविटी शुरू होगी।

टूरिस्ट अट्रैक्शन के साथ यंगस्टर्स की डिमांड के चलते ईको टूरिज्म बोर्ड स्काय जिपिंग के बाद ईको टूरिज्म स्पॉट पर एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू करने जा रहा है। यहां कंप्यूटर पर खेला जाने वाला 'पेंट बॉल गेम' पर्यटक नेचुरल लोकेशंस में खेल सकेंगे। समरधा और कठौतिया जंगल कैंप में नेचुरल लोकेशंस पर जंगल में यह एक्टिविटी टूरिस्ट फैमिली के साथ एंजॉय कर सकेंगे।

क्या है पेंट बॉल गेम

प्ले स्टेशन में पॉपुलर काउंटर स्ट्राइक गेम्स अब टूरिस्ट फिजिकली खेल सकेंगे। पेंट बॉल गेम में एक खास प्रकार की गन होती है। गन में बुलेट की जगह ईको कलर्स बॉल का यूज होता है। उस बॉल में ईकोफ्रेंडली कलर भरा होता है, जो दूसरे खिलाड़ी पर निशाना लगते ही फट पड़ता है। यह गेम ऑनलाइन बहुत पॉपुलर है। इसे दो लोग और ग्रुप में भी खेल सकते हैं। इसमें विपक्षी की निगाहों से बचते हुए ऑब्जेक्ट के पीछे छिपकर वार करते हैं।

थोड़ा और डीटेल्स में जानना हो तो यह देखिए वीडियो


कठौतिया जंगल कैंप

कठौतिया भोपाल से 24 किमी दूर स्थित एक छोटा आदिवासी गांव हैं। यह कोलार रोड से 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां टू या फोर व्हीलर से जा सकते हैं। कठौतिया में प्राचीन रॉक शेल्टर्स, रॉक पेंटिंग्स और गुफाएं भी हैं। यहां मंकी क्रॉलिंग, रैपलिंग, टै्रकिंग, बर्ड वॉचिंग और रोप वॉकिंग जैसी साहसिक गतिविधियां भी होती है। यहां पर ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटकों के लिए खान-पान का इंतजाम भी किया जाता है। यहां पर टूरिस्ट के रूकने और नाइट कैंप का भी इंतजाम है।

केरवा डेम पर केनोइंग

बोर्ड की ओर से केरवा डेम पर केनोइंग एक्टिविटी शुरू की जाएगी। वॉटर स्पोट्र्स के शौकीन सैलानी अब केनोइंग भी कर सकेंगे।

पहला कम्युनिटी बेस्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन

समरधा भोपाल से 30 किमी दूर है। यह मध्यप्रदेश का पहला कम्युनिटी बेस्ड ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन हैं। समरधा नवाबों की शिकारगाह भी कही जाती है। यहां पर प्राचीन रॉक शेल्टर, गुफाएं भी हैं। साथ ही यहां पर रिवर क्रॉसिंग, मंकी क्रॉलिंग, रोप वॉकिंग, स्पाइडर वेब, कमांडो नेट, माउंटेन बाइकिंग एक्टिविटीज भी होती हैं। यहां पर टूरिस्ट के रुकने और नाइट कैंप का भी इंतजाम है। यहां पर ईको टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटकों के लिए खान-पान का इंतजाम भी किया जाता है।

शहर में 25 जून से एडवेंचर ही एडवेंचर

॥ये सभी एक्टिविटीज 25 जून से पर्यटकों के लिए शुरू हो जाएंगी। इन एक्टिविटीज को शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को कंप्यूटर, टीवी से निकालकर नेचर के बीच लाना हैं। उन्हें परिवार के साथ फन और एडवेंचर का मौका देना, जो भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो सा गया है।' 
अनुज शर्मा
ईको टूरिज्म के प्रोजेक्ट मैनेजर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!