मध्यप्रदेश में समय से पहले ही घिर आए बदरा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बादल बरसने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। राज्य में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर आ गया हैं। सबसे गर्म दतिया व नौगांव रहे। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के साथ बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर बादल बरसे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले समय में भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में आए बदलाव का ही नतीजा है कि राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को धूप के तेवर बीते दिनों के मुकाबले कुछ कमजोर हैं। आसमान पर छाए बादलों और बारिश से बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में इजाफा नहीं हुआ है।

राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम 37.8 व न्यूनतम 26.1, ग्वालियर का अधिकतम 43.4 व न्यूनतम 28.4 और जबलपुर का अधिकतम 42.5 और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म दतिया व नौगांव रहे, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!