भोपाल। गर्मियां भी इस बार अपने ही तेवर दिखाने के मूड में हैं। पारा अब आसमान की ओर जाने लगा है। पूरे प्रदेश का तापमान पिछले 24 घंटों में तेजी से बढ़ा है। इस दौरान सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो और श्योपुरकलां में रही, जबकि ग्वालियर की तुलना में भोपाल ज्यादा गरम रहा।
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो और श्योपुरकलां में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में उछाल आया है। राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के तापमान में इजाफा हो सकता है।