कटनी के अधिकारियों ने विधानसभा को पहनाई टोपी, एक सवाल के चार अलग अलग जबाव

भोपाल। जब गड़बड़झाला होता है तो ऐसा ही होता है। प्रशासनिक अधिकारी अब मंत्रियों और विधानसभा को भी घुमाने में माहिर हो गए हैं। विधानसभा में सवाल लगाए जाते हैं तो वो मनमानी जानकारी भेजे देते हैं, परंतु एक मामले में वो फंस गए। संजय पाठक ने एक ही सवाल को चार बार लगाया और चारों बार अलग अलग जबाव प्राप्त हुआ।

प्रश्नकाल के दौरान प्रमुख विपक्षी दल काग्रेंस के विधायक संजय पाठक ने अधिकारियों पर मंत्री को गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कटनी जिले की पेयजल योजनाओं के बारे मे डेढ़ साल में चार बार प्रश्न लगाए हैं, लेकिन उन्हें हर बार अलग-अलग जानकारी दी गई है।

अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी ने कहा कि वे चारों जबाब उन्हें दें, वे उन्हें प्रश्न और संदर्भ समिति को भिजवा देंगे। इस दौरान लोक स्वास्थ्य मंत्री गौरी शकंर बिसेन ने गलत जानकारी देने के मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री बिसेन ने उत्तर में कहा कि कटनी जिले में पूर्व में 41 योजनाएं सवीकृत की गई थीं, जिसमें से 29 पूर्ण हो चुकी हैं, जिसमें से 7 विभिन्न कारणों से बंद हैं और 12 का काम प्रगति पर है।

इस दौरान श्री पाठक ने पूरक प्रश्न में कहा कि कटनी के बीच से महानदी बहती है, जिस पर बाणसागर परियोजना बनी है। फिर भी सतही स्रोत न होने की जानकारी दी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!