जनपद उपाध्यक्ष का सरेराह कत्ल

भोपाल। अलीराजपुर में जनपद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता का सरेराह कत्ल कर दिया गया। इतना ही नहीं कत्ल के बाद लाश को खुर्दबुर्द करने की भी कोशिश की गई। वारदात रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अलीराजपुर में बीती रात करीब 11 बजे अज्ञात हत्यारों ने अलीराजपुर के भाजपा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की हत्या कर दी। हत्या में धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया एवं बताया जाता है कि गोलियां भी चलाईं गईं।

कत्ल के बाद लाश को खुर्दबुर्द करने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन इससे ज्यादा कुछ भी जानकारी देने में असमर्थ है।

Reporting Time 10:30 AM

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!