भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद कैलाश जोशी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंटकर मध्यप्रदेश की राजधानी और औद्योगिक केन्द्र भोपाल को प्रातःकालीन विमान सेवा से दिल्ली से जोड़ने की आवश्यकता रेखांकित की है।
उन्होनें कहा कि शासकीय काम और व्यावसायिक कार्यों से भोपाल से दिल्ली जाना एक अनिवार्य और दु्रतगामी प्रक्रिया बन चुकी है। फिलहाल भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने के लिए परिवहन का कोई दु्रतगामी साधन उपलब्ध न होने से कठिनाई होती है। एयरइंडिया इस कमी को भोपाल से दिल्ली प्रातःकालीन सेवा आरंभ करके पूरी कर सकता है।
कैलाश जोशी ने उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि सुबह मुंबई से चलकर भोपाल होते हुए दिल्ली और शाम को दिल्ली से व्हाया भोपाल-मुंबई के लिए विमान सेवा आरंभ किये जाने से बहुप्रतीक्षित आवश्यक्ता की पूर्ति की जा सकती है।
जोशी ने उड्डयन मंत्री को भरोसा दिलाया कि विमान सेवा के लिए अकुमेन्सी की कमी नहीं आयेगी। प्रातःकालीन और संध्याकालीन विमान सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश का भोपाल से जाने वाला पर्याप्त ट्रेफिक मिलेगा।