बसपा ने कहा: मध्यप्रदेश में भाजपा को 75 सीटों पर समेटेंगे

भोपाल। बसपा के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में भाजपा को 75 सीटों तक समेटने का संकल्प दिलाया। बसपा की प्रदेश इकाई ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए शुक्रवार को टीटी नगर दशहरा मैदान में कांशीराम के जन्मदिन पर प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी धर्मप्रकाश भारतीय, सांसद देवराज पटेल, पूर्व सांसद भीम सिंह पटेल, पार्टी के सातों विधायक, प्रदेशाध्यक्ष आईएस मौर्य के अलावा प्रदेश और जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे। भारतीय ने कहा कि पार्टी के संस्थापक कांशीराम के सपने को साकार करने के लिए मप्र में पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। बसपा को जयंती मनाने का अधिकार नही: उधर, बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया कांशीराम के जन्मदिन पर मायावती पर बरसे। आंबेडकर जयंती मैदान में कांशीराम के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा को यह अधिकार नहीं है कि वह कांशीराम का जन्मदिन मनाए।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!