रात 1 बजे उसने गर्लफ्रेंड की कनपटी पर तमंचा अड़ाया और चला दी गोली

भोपाल। जबलपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक युवक अपने दोस्त के साथ रात करीब 1 बजे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया। दोनों के बीच कोई बहस हुई। उसने ठीक कनपटी पर तमंचा ताना और चला दी गोली।

युवती का नाम पुष्पा बताया गया है जबकि आरोपी युवकों का नाम दुर्गश जाटव एवं राहुल दर्ज कराया गया है। घटना के चश्मदीदों का कहना है कि युवकों का युवती के घर काफी समय से आना जाना था। रविवार की शाम भी दोनों उनके घर आए थे।

इसके बाद रात करीब एक बजे वो फिर आए। उन्होंने पुष्पा को बुलाया। जब पुष्पा उनसे बात कर रही थी तो किसी बात पर बहस बढ़ गई और दुर्गेश ने पुष्पा की कपनटी पर तमंचा तान दिया। विवाद फिर भी नहीं थमा और दुर्गेश ने ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे पुष्पा की कपनटी चीरते हुए बाहर निकल गई एवं उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है परंतु समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!