कॉलेज गर्ल से छेड़छाड़: मजनुओं की गोली मारकर हत्या

दतिया। बड़ौनी थानाक्षेत्र के ग्राम विल्हारी में कुछ लोगों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि मृतकों ने बीती शाम एक कॉलेज गर्ल के साथ छेड़छाड़ की थी, इसी के चलते यह हत्याकांड अंजाम दिया गया।

जानकारी मिल रही है कि बिल्हारी गांव में बलवीर पुत्र चन्नू कुशवाह एवं रवि पुत्र कल्ले केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के पीछे कारण एक कॉलेज गर्ल के साथ छेड़छाड़ बताया जा रहा है। बीती शाम मृतकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और इसी विवाद के चलते आज हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

इस मामले में पुलिस को प्राथमिक जानकारी दे दी गई है परंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। प्रक्रिया जारी थी।

घटना करीब 5 बजे की है। Reporting Time 5:15 PM

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!