राहुल गांधी आ रहे हैं मध्यप्रदेश में

shailendra gupta
भोपाल। कांग्रेसियों के साथ साथ भाजपाईयों के लिए भी ब्लास्टिंग न्यूज है। कांग्रेस के युवराज मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार पर हमला करने के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वो यहां तीन दिनों में युवक कांग्रेस के एक आयोजन में हिस्सा लेंगे और यहीं से शुरू होगी, मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम। 

दिल्ली ब्यूरो की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के तीन जिलों में अपने प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह दौरा जनवरी माह में ही होगा और मध्यप्रदेश के हरदा, बैतूल एवं विदिशा में रहेगा। 

सनद रहे कि विदिशा वह जिला है जहां से लोकसभा में भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज सांसद हैं, बैतूल आदिवासी जिला है एवं मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासी अत्याचार के मामले बैतूल में ही दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इस सूची में हरदा भी शामिल किया गया है जो बैतूल लोकसभा का हिस्सा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!