मध्यप्रदेश में नए शिक्षा सत्र से पहले हो जाएगी संविदा शिक्षकों की भर्ती

shailendra gupta
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार अवधेश बजाज ने अपने पोर्टल बिच्छु.कॉम पर बताया है कि संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आगामी सत्र से पहले पूरी हो जाएगी। आठ-नौ माह पहले रिजल्ट आने के बाद भी प्रशासनिक महकमे में कोई हलचल नहीं है लेकिन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार संविदा शिक्षक भर्ती नए सत्र से पहले हो जाएगी।

भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवा जो संविदा शिक्षक बनने के इंजतार में हैं उन्हे डर है कि भर्ती चुनावी आचार संहिता की भेंट न चढ़ जाए। दरअसल, सरकार ने फीस के नाम पर करोड़ो रुपए उम्मीदवारों से वसूल लिए, नवंबर  में भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन भी प्रकाशित हो चुका था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया, इसके बाद से ही भर्ती प्रक्रिया के सवाल पर शिक्षा विभाग में चुप्पी साध रखी है। 

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती की चर्चा वर्ष 2011 से ही शुरू हो चुकी थी। 17 अगस्त 2012 को ई केबिनेट की बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में 80 हजार शिक्षकों के पद भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा हुई थी, इसके बाद ही पढ़े-लिखे बेरोजगारों में अस्थाई ही सही रोजगार की उम्मीदें जागी थी, जिसका नतीजा यह हुआ कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पात्रता परीक्षा के लिए बुलाए गए आवेदन 15 लाख के करीब पहुंच गए थे, जिसमें से 13 लाख सिर्फ संविदा शिक्षक वर्ग-तीन के थे। 

दिसंबर 2011 एवं 22 जनवरी 2012 को संपन्न हुई पात्रता परीक्षा अब तब की सबसे बड़ी परीक्षा थी। इस परीक्षा के पास परीक्षार्थियों को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
फीस से डेढ़ करोड़ की कमाई इस परीक्षा में शामिल हुए बेरोजगारों से व्यापन ने तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ रुपया कमाया था। 

80 हजार पदों की भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पात्रता परीक्षा के लिए बुलाए गए आवेदन 15 लाख के करीब पहुंच गए थे, जिसमें से 13 लाख सिर्फ  संविदा शिक्षक वर्ग – 3 के थे। फीस के तौर पर करोड़ो रुपए माशिमं ने कमाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!