भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसवा आयोग में जिला मलेरिया अधिकारियों के पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मध्यप्रदेश में कुल रिक्त 42 पदों के लिए यह भर्ती की जानी है एवं आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी तय की गई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग में जिला मलेरिया अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या - 42 है एवं इसके लिए शैक्षणिक योग्यता एमएससी ( एनिमल साइंस या एनटोमोलॉजी) मांगी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30जनवरी 2013 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट -http://www.mppsc.nic.in के माध्यम से आप भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |