ASP ने पाई फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी: हाईकोर्ट का नोटिस

shailendra gupta
जबलपुर। हाईकोर्ट ने सोमवार को होशंगाबाद जिले के एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा सहित मध्यप्रदेश सरकार, डीजीपी, एससीएसटी आयोग सहित आधा दर्जन से ज्यादा आला अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि उन्होंने इस मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की। 

सनद रहे कि इन दिनों होशंगाबाद में बतौर एडीशनल एसपी तैनात अमृतलाल मीणा ने करीब 17 साल पहले फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकार नौकरी पाई थी। इस शिकायत को लेकर विनयकांत सुहाने ने मध्यप्रदेश सरकार, डीजीपी, एडीजीपी, एससीएसटी आयोग, पीएसी के चैयरमैन, गुना एवं विदिशा के कलेक्टर सहित हर उस दरवाजे पर दस्तक दी जहां से कार्रवाई की जानी थी परंतु कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई, अंतत: श्री सुहाने ने हाईकोर्ट की शरण ली। 

हाईकोर्ट ने इस मामले में मीणा सहित पुलिस महानिदेशक, एडीजीपी प्रशासन, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, गुना एवं विदिशा कलेक्टर को भी नोटिस भी जारी कर 6 सप्ताह में जवाब मांगा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!