राजधानी में कांग्रेसियों पर फिर लाठीचार्ज

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी में इन दिनों कांग्रेसियों का प्रदर्शन और उन पर पुलिस का लाठीचार्ज एक परंपरा सी बनती जा रही है। हर नए लाठीचार्ज की सूचना पर लोगों को यह कन्फर्म करना पड़ता है कि यह नया वाला ही है ना। आज फिर कांग्रेसियों पर पुलिस ने नयावाला लाठीचार्ज किया। कांग्रेसी मध्यप्रदेश में रेप की घटनाओं का विरोध कर रहे थे।

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं और कई को हिरासत में ले लिया।

राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने बुधवार को कमला पार्क मौन जुलूस निकाला और मुंह पर काली पट्टी बांधकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। पुलिस बल ने बैरीकेट्स लगाकर इन कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई भी हुई।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लाठियां भी बरसाईं और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर नहीं बढ़ पाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!