दिग्विजय सिंह के भतीजे का पॉलिटिकल ट्रायल शुरू, लक्ष्मण करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

shailendra gupta
भोपाल। कांग्रेस के शार्पशूटर एवं मध्यप्रदेश की राजनीति के दूसरे चाणक्य दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य सिंह का पॉलिटिकल ट्रायल शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह ने उन्हें नगरपालिका अध्यक्ष के बतौर प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने पेश किया है और इसी के साथ लक्ष्मण सिंह के वापस कांग्रेस ज्वाइन करने की घोषणा भी कर दी।


मध्यप्रदेश के राजनैतिक घरानों में अब दिग्विजय सिंह परिवार की पॉलिटिकल लीडर्स की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, आदित्य सिंह। लक्ष्मण सिंह के चिरंजीव आदित्य सिंह, पिछले लम्बे समय से जनता के संपर्क में थे एवं राजनैतिक होमवर्क कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह ने आगामी 8 जनवरी को होने जा रहे नगरपालिका परिषद राधौगढ़ के चुनाव में बतौर अध्यक्ष पद प्रत्याशी उन्हें उतार दिया है। यहां से शुरू हो रहा है आदित्य का पॉलिटिकल ट्रायल।

इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर अपने घर को एकजुट करने की योजना को अमलीजामा भी पहना दिया। उन्होंने आज घोषणा की है कि लक्ष्मण सिंह वापस कांग्रेस ज्वाइन करेंगे एवं आदित्य सिंह का चुनाव प्रचार भी करेंगे।

देखना रोचक होगा कि आदित्य सिंह की पॉलिटिकल पाठशाला में दिग्विजय सिंह उन्हें कितनी परीक्षाओं में उतारते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!