खेत में अधमरा पड़ा मिला मुकेश नायक का मैनेजर, कल हुआ था अपहरण

shailendra gupta
भोपाल। पिछले दिनों दमोह से अपहृत हुए मुकेश नायक के रेस्टोरेंट का मैनेजर आज एक खेत में अधमरा पड़ा हुआ मिला। आरोपियों ने पूरी रात उसकी पिटाई लगाई और लावारिस छोड़कर भाग गए।

मामला दमोह स्थित ब्रजवासी रेस्टोरेंट का है। बताया जाता है कि यह रेस्टोरेंट पूर्व शिक्षा मंत्री मुकेश नायक का है एवं संचालक उनके भाई सतीश नायक करते हैं। कल इसी रेस्टारेंट से अज्ञात बदमाशों ने रेस्टारेंट के मैनेजर प्रदीप विश्वकर्मा का अपहरण कर लिया था।

आज प्रदीप एक खेत में अधमरा पड़ा हुआ मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परंतु अभी तक अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि अपहरणकर्ता टेकचंद पिपरिया के एक वेयरहाउस संचालक के साथी हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!