दो साल बाद खुला रेप का राज, ASI गिरफ्तार

shailendra gupta
भोपाल। कटनी में जीआपी के एएसआई द्वारा किया गया एक रेप का राज दो साल बाद उस समय खुला जब एक महिला को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। उसके खिलाफ गांजे के अवैध कारोबार का आरोप था। उसने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद एक पुलिसवाले ने उसका रेप किया था।

मध्यप्रदेश के कटनी जिला मुख्यालय पर पुलिस ने लगभग दो वर्ष पुराने कथित बलात्कार के सिलसिले में आज शासकीय रेल पुलिस .जीआरपी. में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बी एल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बी एल चौधरी जीआरपी में पडोसी सतना जिले में पदस्थ हैं। उन्होंने लगभग दो वर्ष पहले एक महिला को आठ किलोग्राम गांजे के साथ जब्त किया था। यह महिला इसके बाद से जेल में है। हाल में उसने अदालत में पेशी के दौरान आरोप लगाया था कि दो वर्ष पहले गिरफ्तारी के समय उसके साथ एएसआई ने बलात्कार किया था।

सूत्रों ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर आज यहां महिला के समक्ष अनेक पुलिस कर्मचारियों को पेश किया गया। महिला ने संबंधित एएसआई को पहचानते हुए आरोप लगाया कि उसने ही उसके साथ बलात्कार किया था। इसके बाद आरोपी एएसआई को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!