चोली के नीचे जींस पहनकर दिल्ली वाली दुल्हन का डांस वायरल, VIDEO देखें | BOLLYWOOD NEWS

नई दिल्ली। हर किसी का सपना होता है कि वह अपनी शादी में कुछ स्पेशल करे ताकि उसकी शादी हमेशा यादगार हो जाए। इसी सोच के साथ एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ऐसा डांस किया कि लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुल्हन शादी की चोली के साथ जीन्स पहने हुए है। हाथों में महंदी और चूड़ा पहनकर डांस करते हुए दिख रही इस दुल्हन का नाम रशिका यादव है। 

रशिका के विडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पंजाबी सिंगर मनकिर्त ओलख के 'कदर' गाने पर डांस कर रही रशिका के विडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि वेडिंग फोटोग्राफर प्रियंका कंबोज चोपड़ा डिजाइन एक्वा स्टूडियो चलाती हैं। 

स्टूडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए इस विडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, 'आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!' प्रियंका ने बताया कि दिल्ली के तिवोली में 12 मार्च को ही रशिका की शादी हुई है और यह वीडियो शादी से ठीक पहले शूट किया गया है। 

प्रियंका के मुताबिक, रशिका पिछले 16 साल से 'कत्थक' कर रही हैं। यह विडियो सिंगर मनकिर्त ओलख को भी इतना पसंद आया कि उन्होंने भी इसे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !