लो अब अनुकंपा आश्रित भी आए गए भोपाल में | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अनुकंपा आश्रित संघर्ष दल आज 15 मार्च को अनुकंपा नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर भोपाल में शाहजहानी पार्क में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है। दल के प्रदेश संयोजक असगर खान ने बताया कि मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर 11 मार्च 2013 से लगातार जबलपुर शक्ति भवन बेरियल पर  अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। 

जिसमें बिजली कर्मचारियों की विधवा महिलाओं व उनके बच्चों द्वारा एक दिवसीय धरना  दिया गया तथा विनाशक सभी को अनुकंपा नियुक्ति देने की  मांग  माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से की गई है। कर्मचारियों की विधवा पत्नियों ने 26 फरवरी को जबलपुर में जेल भरो आंदोलन किया था। 25 मार्च 2015 को जबलपुर से पैदल मार्च भोपाल तक निकाला गया था, इसके बाद भी बिजली कंपनी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

अब सरकार को जगाने के लिए भोपाल में प्रदर्शन किया गया। दल के नीलेश त्रिपाठी, सचिन कुमार नामदेव, जयकुमार यादव, देवेंद्र शर्मा, निराकार सागर ,जगदीश रैकवार  रत्नेश खटीक कमल पटेल राजपाल यादव नितिन कछवाहा सचिन दुबे नरेंद्र गौर हेमराज यादव सभी सदस्य धरना स्थल पर उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !