भाजपा को भावसार जनता पार्टी बनाने वाला जिलाध्यक्ष हटाया | JHABUA NEWS

भोपाल। झाबुआ में भाजपा के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मनोहर सेठिया (राणापुर) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दौलत भावसार पर आरोप था कि उन्होंने भाजपा को भावसार जनता पार्टी बना दिया था। इसके अलावा उनके 2 आॅडियो भी वायरल हुए थे। कार्यकर्ताओं से वो धमकी भरे लहजे में बात करते थे और पूरी स्वतंत्रता मिलने के बाद भी नगर पालिका चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

आरोप है कि दौलत भावसार ने अपने परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्यों को पार्टी का पदाधिकारी बना दिया है। भाजपा जिला आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष कौशल सोनी ने 17 दिसंबर को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘भारतीय जनता पार्टी या भावसार जनता पार्टी ’ इस पोस्ट में सोनी ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि संगठन गढ़े चलो गीत बदलकर अब यह कहना पड़ेगा कि परिवार का विकास करे चलो। इस पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि दौलत भावसार ने किस तरह से अपने परिजनों को पार्टी के पद दे दिए हैं। 

इस पोस्ट से भावसार नाराज हो गए। उन्होंने सोनी को फोन लगाकर पहले कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ क्यों लिख रहे हो। इसके बाद उन्होंने अभद्र शब्दों का उपयोग करते हुए सोनी के हाथ पैर तुडवाने की धमकी दे दी। उनका यह आॅडियो वायरल हो गया। इस आॅडियो में वे अभद्र भाषा का भी उपयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा से हुई उनकी हॉट टॉक भी वायरल हुई थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !