मुंगावली के कांग्रेस प्रत्याशी ने खुलेआम नोट बांटे: BJP ने फोटो जारी किया | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव में आचार संहिता की धज्जियां उड़ गईं हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों की तरफ से गंभीर शिकायतें की गईं हैं। अशोकनगर कलेक्टर को हटा दिया गया बावजूद इसके स्थितियां नियंत्रण में नहीं हैं। मुंगावली विधानसभा सीट के संदर्भ में भाजपा ने शिकायत की थी कि सैंकड़ों सरकारी कर्मचारी खुलेआम कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। अब ताजा खुलासा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी को सरेआम नोट बांटते हुए फोटो जारी किया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव एवं पूर्व सरपंच चन्द्रपाल सिंह वैश्य ने मतदाताओं को नकद राशि वितरित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। 

सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी शिकायत में अशोकनगर जिला अध्यक्ष जयकुमार सिंघई ने कहा कि ग्राम पंचायत सुमेर के पूर्व सरपंच चन्द्रपाल सिंह वैश्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्रसिंह यादव मुंगावली क्षेत्र के प्रचार के नाम पर घूम-घूमकर धन देकर प्रलोभित कर रहे है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !