प्रेमी युगल ने सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा: दाह संस्कार एक साथ करना | LOVE STORY

बांसवाड़ा। यहां के एक गांव में एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पिछले सात दिन से घर से गायब थे। लड़की का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कहा है वे साथ जी नहीं पाए, लेकिन साथ मर रहे हैँ। वहीं दोनों ने अंतिम संस्कार एक साथ करने के लिए लिखा है। लड़का शादीशुदा तथा लड़की कुंवारी थी। लड़का मजदूरी करता था जबकि युवती ग्रेजुएशन कर रही थी। सुसाइड नोट भी युवती ने ही लिखा है। उनके घर से चले जाने के बावजूद परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। बताया जा रहा है कि दोनों का पुराना प्रेम संबंध था। 

परतापुर कस्बे के भगोरा मोड के पास चरवाहे अपनी बकरियां चरा रहे थे। तभी उनकी नजर पेड़ से फांसी पर लटके लड़का-लड़की पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारा। पुलिस को मृतकों के पास से सुसाइड नोट मिला। इससे दोनों की पहचान भी हो गई। लड़का पास के ही लोहारिया पाडा गांव का तो लड़की अडोर गांव की रहने वाली थी। लड़के का नाम किशन (25) तथा लड़की मीनाकुमारी (21) है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित किया।

लड़का आठवीं पास तो लड़की थर्ड ईयर की स्टूडेंट
पुलिस के अनुसार किशन आठवीं पास था तथा मजदूरी करता था। वह शादीशुदा था। उसकी तीन साल पहले क्यारा गांव की लड़की से शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। वहीं मीनाकुमारी ग्रैजुएशन थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग था। उनके प्रेम संबंधों के बारे में परिजनों को पता था। परिजनों ने दोनों के घर से गायब होने के संबंध में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

यह लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। हम पिछले सात दिन से घर से बाहर हैं। हम साथ जी नहीं पाए लेकिन साथ मर रहे हैं। हमारा अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। साथ ही सुसाइड नोट में अपने परिजनों के फोन नंबर भी लिखे तथा कहा है कि उनकी मौत की सूचना उन्हें दे दी जाए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !