महिलाओं को बनाया शिकार, आलीशान बंगला तान लिया

इंदौर। यह एक चौंकाने वाला मामला है। महिलाओं के गले से चेन खींचकर भागने वाले एक चेन स्नैचर ने बार बार अपराध करके इतना पैसा कमा लिया कि आज उसके पास एक आलीशान बंगला है और एक अन्य महंगे प्लाट का भी वो मालिक बन चुका है। अब वो नए प्लाट पर मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। बदमाश फिरोज पिता इशाक की पत्नी असमत ने पुलिस के सामने यह बात कबूल कर चुकी है। वह किराना व स्टेशनरी दुकान की अाड़ में लूट की वारदातें करता था और हर वारदात के बाद अपना पहनावा और गाड़ी भी बदल लेता था। वो और उसकी पत्नि पिछले 15 साल से चेन स्नैचिंग कर रहे हैं। इनके जीवन यापन का यही मुख्य जरिया है। 

एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्रसिंह चौहान ने बताया बदमाश ने अन्नपूर्णा, तिलक नगर, राजेंद्र नगर, विजय नगर और लसूड़िया सहित कई क्षेत्रों में वारदातें कबूली हैं। कोर्ट ने उसे तिलक नगर पुलिस को रिमांड पर सौंपा है। आरोपी फिरोज की पत्नी ने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। वह बताती है कि पति किराना दुकान की आड़ में सामान खरीदी का बोलकर मेस्ट्रो गाड़ी पर निकलता था। फिर बाजारों में वृद्ध व महिलाओं को उनके गले में पहनी सोने की चेन देखकर टारगेट करता था। दो-तीन वारदात के बाद आरोपी सिरपुर के एक ज्वेलर्स को चेन बेचने के लिए उसे भेजता था। इससे प्राप्त रुपए मकान बनायाा। घर मेें आलीशान इंटीरियर करवाया है।

भोपाल में लूटी गई चेन वहीं के सराफा कारोबारी को बेची
आरोपी ने कबूला कि उसके द्वारा भोपाल में लूटी गई चेन भोपाल के एक सराफा कारोबारी को बेची है। भोपाल जेल जाने से पहले उसने उज्जैन के आगर नाका स्थित विराट नगर में प्लाट खरीदकर मकान बना लिया था। जेल से छूटने के बाद उज्जैन के मकान में परिवार के साथ रहने चला गया। उज्जैन में भी वारदातें की। माधवनगर, नीलगंगा थाना क्षेत्र में 10 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 से 2015 तक वह उज्जैन की भेरुगढ़ जेल में रहा है। बाद में उसने विराटनगर का अपना मकान बेच दिया। उसके बाद इंदौर के चंदन नगर में राजकुमार नगर आकर रहने लगा था। इस दौरान थाना एरोड्रम क्षेत्र में संजू चौकसे व अन्य के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी, उसमें वह जेल गया। जेल से छूटने के बाद फिर चेन स्नेचिंग करना शुरु कर दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !