आ रहे हैं देश के लिए उथपुथल भरे 5 दिन, , पढ़िए आपकी राशि पर क्या होगा | ASTRO

28 मई से 20 जून तक मंगल गृह पर शनि महाराज की दृष्टि रहेगी। गुरु देव पहले से ही इनकी दृष्टि मॆं हैं। सूर्य देव 15 से 20 जून तक इनकी दृष्टि मॆ रहेंगे। यानी 15 से 20 जून तक का समय ऐसा रहेगा जिसमे सूर्य, मंगल, बुध और गुरु चारों ग्रह शनि की दृष्टि मॆ रहेंगे। मिथुन राशि जो की संचार की राशि है शनि महाराज से सबसे ज्यादा पीडित रहेगी। आइये देखते है इन सबका आगामी परिणाम क्या हो सकता है।

धनु राशि और मिथुन राशि के मध्य शनि मंगल सूर्य तथा बुध का दृष्टि सम्बन्ध हो रहा है इसके कारण धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक मार्गों मॆ आतंकी हमले प्राक्रतिक आपदा का प्रभाव बडेगा यह समय धार्मिक यात्रा के लिये ठीक नही। सेना और आतंकियों मॆ मुठभेड़ मॆ वृद्धि होगी। यातायात के साधनों हवा, रोड तथा रेल मार्गों मॆ आतंकी हमलों का योग। किसान आंदोलन के अलावा दूसरे आंदोलन भी सरकार का सरदर्द बड़ा सकते है। पूर्वोतर क्षेत्रों मॆ कोई बड़ा हमला कर कोई यातायात मार्ग को हानि पहुँचाने के योग।

सभी राशियों के लिये प्रभाव
*मेष*-समय ठीक है।सफलता प्राप्त होगी।
*वृष*-धन योग उत्तम।आर्थिक कार्यों मॆ सफलता प्राप्त होगी।
*मिथुन*-किसी भी प्रकार का क्रोध संकट का कारण हो सकता है समय ठीक नही सावधानी बरतें।
*कर्क*-समय ठीक नही यात्रा आदि को टाले व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।
*सिंह*समय ठीक है लाभ होगा लेकिन शत्रु पक्ष से सतर्क रहें।
*कन्या*-शुभ समय।अच्छॆ परिणाम प्राप्त होंगे।सामान्य रुकावटों को शांति पूर्वक ढंग से हल करें।
*तुला*-समय ठीक है।यात्रा से लाभ होगा।
*वृश्चिक*-यात्रा आदि से परहेज़ करें।तेज ड्राइविंग से बचें।
*धनु*-कार्य तथा क्रोध का जोर रहेगा।संयम से कार्य करें।
*मकर*-शुभ समय शत्रु परास्त होंगे।
*कुम्भ*-समय ठीक है संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
*मीन*-काम का दबाव रहेगा।व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
पं.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !