शिवराज की विदिशा में भ्रष्टाचार का आरोपी भाजपा का जिलाध्यक्ष | DINESH SONI

भोपाल। भाजपा में भी अब कांग्रेसी जैसे विवादित मामले सामने आने लगे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने लंबे अध्ययन और अनुसंधान के बाद भोपाल, विदिशा और रतलाम के जिलाध्यक्षों का चुनाव किया था। बावजूद इसके शिवराज सिंह की प्रिय विदिशा में भ्रष्टाचार के आरोपी नेता को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। भाजपा ने यहां दिनेश सोनी को जिलाध्यक्ष बनाया है जिन्हे सहकारी बैंक में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हटाया गया था। 

ये है दिनेश सोनी की कुण्डली
विदिशा के दिनेश सोनी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हैं।
उन्हे कार्पोरेटिव बैंक में वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। सहकारी बैंक में उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। जिसके चलते उन्हे पद से हटाया गया। 
दिनेश सोनी ने इसी बैंक से 16 लाख रुपए का लोन ले रखा है लेकिन चुकता नहीं कर रहे हैं। सत्ता की खनक के चलते बैंक भी कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि दिनेश सोनी एक बड़े मैरिज गार्डन के मालिक भी हैं। 
दिनेश सोनी पर सरकारी चरनोई की भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप भी है। 

बताया जा रहा है कि दिनेश सोनी के आरएसएस वाले बैकग्राउंड के कारण संगठन महामंत्री सुहास भगत उन्हे पसंद करते हैं। यह चुनाव भगत ने ही किया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस मामले में कोई आपत्ति भी नहीं उठाई और नंदकुमार सिंह तो हर उस कागज पर आंख बंद करके साइन करते हैं जहां शिवराज सिंह के हस्ताक्षर हो चुके हों। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !