नई दिल्ली। सारी दुनिया जब मंदी के दौर से गुजर रही थी, मनमोहन सिंह ही थे जिन्होंने भारत पर इसका असर तक नहीं पड़ने दिया। सोशल मीडिया पर कई मनचले मनमोहन सिंह का मजाक बनाते हैं लेकिन इतिहास में दर्ज हो चुका है कि मनमोहन सिंह भारत के एक महान अर्थशास्त्री हैं। अब वो पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों को अर्थशास्त्र पढ़ाते हुए नजर आएंगे।
सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह यहां नियमित प्रोफेसर नहीं होंगे, बल्कि उनकी नियुक्ति दैनिक वेतनभागी कर्मचारी के तौर पर होगी। उन्हें डेली अलाउंस के रूप में 5000 रुपए दिए जाएंगे। वो जितने दिन पढ़ाएंगे उन्हें उतना ही पारिश्रमिक मिलेगा।
गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस साल अप्रैल में घोषणा की थी कि पूर्व पीएम मनमोहन यूनिवर्सिटी में खाली पड़े जवाहर लाल नेहरू चेयर को हेड करेंगे। सिंह ने यूनिवर्सिटी की इस पेशकश को स्वीकार भी कर लिया था। पूर्व पीएम सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में 1954 में एमए किया था और 1957 में बतौर प्रवक्ता अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 1963 में यहीं प्रोफेसर बने। आरबीआई के गवर्नर और 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब वह फिर से पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढाएंगे।