अरुण यादव ने खरगौन को अपने हाल पर छोड़ा

भोपाल। जहां एक ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपनी सीट के अलावा कम से कम एक दर्जन सीटों को सीधे प्रभावित कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव अपनी खंडवा लोकसभा सीट पर ही सिमटकर रह गए हैं। अपने पिताजी के गढ़ खरगौन तक को मदद नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने अपना पूरा फोकस खंडवा सीट पर कर लिया है, इतना ही नहीं पीसीसी के तमाम चमचाछाप पदाधिकारी भी खंडवा सीट पर भी जोर मार रहे हैं। किसी दूसरी सीट पर कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है।

हालात यह बन गए हैं कि पश्चिम निमाड़ में कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता दिवंगत सुभाष यादव का गढ़ रहे खरगौन संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस की हालत पतली नजर आ रही है और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव यह जानते हुए भी वहां मदद नहीं कर रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !