यहां देखिए दीग्विजय सिंह की सीक्रेट वाइफ

भोपाल। मोदी के निजी जीवन पर हमला करने वाले दिग्विजय सिंह की सीक्रेट वाइफ का अवतरण हो गया है। हम आपके सामने पेश कर रहे हैं वो वीडियो जिसमें दिग्विजय सिंह एक महिला पत्रकार के साथ पूजा करते हुए दिखाए गए हैं और इसका टाइटल है Digvijay's Secret Wife।

यूट्यूब पर यह वीडियो 10 अप्रैल 2014 को तब अपलोड किया गया जब वो पीएम पोस्ट के केंडीडेट नरेन्द्र मोदी को दाम्पत्य जीवन और महिलाओं के सम्मान का पाठ पढ़ा रहे थे। इस वीडियो के साथ भेजे गए संदेश की असलियत क्या है यह तो समय ही बताएगा परंतु फिलहाल दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो का समर्थन लेकर इसके साथ प्रकाशित संदेश का खंडन किया है।



वीडियो के साथ यह संदेश लिखा गया है

See how Congress Leader Digvijay Singh has a secret wife who is also a Rajya Sabha TV Anchor. Now Digvijay Singh should first answer about his Secret Illegitimate wife and then talk about other's wife. Please share to make it viral and reach all. It is also a perfect example of How Congress Politicians are sleeping with the Main Stream Media. Jai Hind.

इस मामले पर दिग्विजय सिंह ने टि्वट किया है कि

मोदी के सहायक मेेरे खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं। जहां वो चाहते थे वहीं मुझे चोट लगी। मेरे पास छिपाने को कुछ भी नहीं है। जो क्लिप वो चला रहे हैं,वो आलंदी के संत ज्ञानेश्वर मंदिर की है। जहां मैं हर साल जाता हूं। मैं एक विधुर हूं। अगर मैं दोबारा शादी करूंगा तो मैं तुम्हारी तरह नहीं छिपाऊंगा प्रिय फेंकू।

लेकिन दिग्विजय सिंह ने यह नहीं बताया कि उनके पूजापाठ संस्कारों में उनके बामअंग में विराजीं महिला पत्रकार क्या कर रहीं थीं और वहां क्यों मौजूद थीं। 

वीडियो अपलोड करने वाले ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया है कि वह महिला पत्रकार के साथ अपने संबंधों का खुलासा करे। वीडियो के अंत में एक नोट लिखा हुआ आता है,जिसमें कहा गया है कि यह वीडियो 19 जुलाई 2013 का है। जब दिग्विजय सिंह पुणे के पास आलंदी के मंदिर में गए थे। दिग्विजय सिंह की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है फिर भी वीडियो में दिख रही महिला ने उनके साथ वो संस्कार किए जो आम तौर पर पति के साथ किए जाते हैं।
क्या दिग्विजय सिंह बताएंगे कि इस महिला पत्रकार से उनका क्या रिश्ता है? 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !