शिवराज सिंह ने सरकारी बंगले पर कब्जा करवा दिया? यशोधरा और नरोत्तम को छोड़कर सब डिफॉल्टर

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 नवंबर 2026:
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण और वचन, कई बार परेशानी का कारण बन जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी को आवंटित सरकारी बंगले पर आज भी उनके परिवार जनों का कब्जा है। उनके पुत्र श्री दीपक जोशी का कहना है कि, शिवराज सिंह जी ने कहा था, जब तक चाहे यहां पर रह सकते हैं। श्री जोशी की इस टिप्पणी का क्या मतलब हुआ। क्या शिवराज सिंह ने सरकारी बंगले पर अवैध कब्जा करवा दिया है? 

शिवराज सिंह ने कहा था

भोपाल के धुरंधर पत्रकार श्री विजय सिंह बघेल की एक रिपोर्ट भास्कर में दिखाई दे रही है। इसमें उन्होंने बताया है कि, भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी को सरकारी आवास (B-30) आवंटित था। इस बंगले पर करीब 32 लाख रुपए बकाया हैं। फिलहाल यहां उनके बड़े बेटे प्रकाश जोशी रहते हैं। कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिता के निधन के बाद प्रकाश भैया की स्थिति को देखते हुए कहा था कि वे जब तक चाहें, इस आवास में रह सकते हैं। 

दीपक जोशी के बयान से पैदा हुए कुछ सवाल

सबसे पहली बात तो यह है कि जब सरकारी बंगले पर प्रकाश भैया का कब जाए तो फिर दीपक जोशी से प्रतिक्रिया क्यों ली गई? 
दूसरी बात: क्या श्री दीपक जोशी को नहीं पता कि यह सरकारी बंगला है और कोई भी मुख्यमंत्री, किसी भी सरकारी संपत्ति को अनिश्चितकाल के लिए आवंटित नहीं कर सकता। 
क्या श्री दीपक जोशी को नहीं पता कि, सरकारी आवास के आवंटन के संबंध में क्या नियम होते हैं। 
यदि पता है तो फिर वह, अशिक्षित ग्रामीणों जैसा बयान क्यों दे रहे हैं। 

यशोधरा और नरोत्तम को छोड़कर सब डिफॉल्टर

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवराज सिंह सरकार के कई मंत्रियों ने अब तक अपना सरकारी बंगला खाली नहीं किया है, और ना ही किराया दिया है, जबकि वह चुनाव हार चुके हैं और अब विधायक भी नहीं है। केवल यशोधरा राजे सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा ने उनके लिए आवंटित सरकारी आवास का किराया चुकता कर दिया है। डिफॉल्टर्स की लिस्ट इस प्रकार है:- 
  • श्री अरविंद भदौरिया: 17 लाख। 
  • श्रीमती मीना सिंह: 17 लाख। 
  • श्री रामपाल सिंह: 16 लाख। 

टीम शिवराज की प्रेरणा से...
  • श्री प्रभु राम चौधरी: 17 लाख। 
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर: 18 लाख। 

एक सरकारी बंगले पर भाजपा पदाधिकारी का कब्जा 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाया गया था, फिर उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिया गया। हालांकि उनका मध्य प्रदेश से कोई रिश्ता नहीं था लेकिन राज्यसभा सदस्य होने के कारण उनके नाम पर भोपाल में एक सरकारी आवास आवंटित किया गया। एल. मुरुगन ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन उनके नाम पर आवंटित हुए सरकारी बंगले पर भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने कब्जा कर रखा है। वह खाली नहीं कर रहा है, जबकि एल. मुरुगन पर 13 लाख रुपए का किराया चढ़ गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!