भोपाल, 25 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी, हॉकी के खेल में एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बन गई। Asian Women's Hockey Champions Trophy के दौरान चीन की टीम को भारतीय टीम का सबसे ताकतवर और मजबूत प्रतिद्वंदी माना जा रहा था परंतु भारत ने चीन को 6-2 से हरा दिया। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि, अब भारतीय टीम के सामने केवल जापान ही एकमात्र चुनौती शेष रह गई है। जापान की स्थिति मजबूत है और वह भारत के सामने बड़ी चुनौती है।
दीपिका शेरावत छा गई
SIX GOALS. ONE DOMINANT PERFORMANCE! 🇮🇳🔥 India’s women delivered a stunning performance against China, powered by Deepika’s brilliant hat-trick, to seal an emphatic 6-2 victory at the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026! 🏑 Relive all the goals and standout moments from this memorable win as India climbed to No. 5 in the FIH World Rankings, their highest-ever position! 👏 #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsia https://t.co/TkUstbr976
— Crikipedia (@Crikipedia_1) November 25, 2026
भारत चीन हॉकी मैच की समीक्षा
समीर दाद के मुताबिक, भारतीय टीम काफी हद तक ड्रैग फ्लिकर पर निर्भर रहती है। ऐसे में दीपिका का फॉर्म में लौटना टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। थाईलैंड के खिलाफ हैट्रिक के बाद चीन के खिलाफ भी दीपिका ने तीन गोल किए। इससे टीम को बड़ी मजबूती मिली है। जिस तरह भारतीय टीम खेल रही है, उसे देखते हुए अब भारत के सभी मैच जीतने और फाइनल में भी जीत दर्ज करने की उम्मीद है। चीन के खिलाफ मुकाबले का विश्लेषण करते हुए समीर ने कहा कि मैच के पहले ही मिनट में गोल मिलने से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ गया। इसके बाद टीम ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। भारतीय खिलाड़ियों ने फुल प्रेस के साथ आक्रमण किया और चीन को संभलने या मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया।
जापान से हो सकता है बड़ा मुकाबला
टूर्नामेंट की दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर समीर दाद ने कहा कि कोरिया अब पहले जैसी मजबूत नजर नहीं आ रही है। हालांकि उसने थाईलैंड को 1-0 से हराया, लेकिन उसके खेल में पहले जैसी धार दिखाई नहीं दे रही। जापान को उन्होंने भारत का संभावित मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना। उनका कहना है कि जापान की टीम अच्छी है और उसके साथ मुकाबला रोमांचक हो सकता है, लेकिन मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम जापान पर भी भारी पड़ सकती है। रिपोर्ट: अंकित दुबे।

.webp)