मध्य प्रदेश में बीमार लोगों को शराब नहीं मिलेगी, ठेके पर डॉक्टर की टेबल लगेगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश के सागर और देवास में शराब का सेवन करने से कुछ लोगों की मृत्यु के बाद अब एक नया प्रयोग किया जा रहा है। आबकारी और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर सागर में इसकी शुरुआत की है। इसके तहत शराब के ठेके पर डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं। जो लोग गंभीर रूप से बीमार है और शराब पीने से मृत्यु का खतरा है, ऐसे लोगों को शराब नहीं दी जाएगी। 

सागर जिला प्रशासन का पक्ष


हालांकि, यह प्रयोग सरकार का नहीं है, सागर जिले की बल्कि सहायक आबकारी अधिकारी, वंदना पांडे का है। उनके निर्देश पर आबकारी पुलिस के अधिकारी, मेडिकल टीम के साथ, शराब की दुकानों पर पहुंचे और ऐसे सभी लोगों का हेल्थ चेकअप किया, जो नियमित रूप से शराब पीते हैं। अधिकारियों को कहना है कि यह एक हेल्थ चेकअप कैंप था, जिसमें लोगों को अपनी इच्छा से फ्री में हेल्थ चेकअप करवाने की सुविधा दी गई थी। यह हेल्थ चेकअप ना तो सभी के लिए अनिवार्य था और ना ही, इसकी रिपोर्ट के आधार पर यह निर्धारित किया जा सकता है कि किसको शराब मिलेगी और किसको नहीं मिलेगी। 

सोशल मीडिया नॉरेटिव

कुछ उत्साही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों ने, यह खबर प्रसारित कर दी है कि मध्य प्रदेश सरकार ने, शराब की प्रत्येक दुकान पर डाक्टर तैनात कर दिए हैं। अब जो कोई भी शराब खरीदने के लिए आएगा, पहले उसका हेल्थ चेकअप किया जाएगा, और फिर उसे शराब खरीदने की अनुमति दी जाएगी। जो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार होगा, उसको शराब नहीं मिलेगी। मजे की बात यह है कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!