भोपाल, 18 नवम्बर 2026: अधिकारियों की अपनी अकड़ होती है और कई बार वो अपने आगे किसी को कुछ भी नहीं समझते। टीएंडसीपी के संयुक्त संचालक अमित गजभिए ऐसे ही अधिकारियों में शामिल हैं। साहब की बटबाजी इतनी कि हाईकोर्ट में आनलाइन हाजिरी के समय भी बिस्तर पर लेटे रहे। मानो भाभी का वाट्सएप कॉल हो।
टीएंडसीपी के संयुक्त संचालक अमित गजभिए को जबलपुर हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बिस्तर पर लेटे और अंडरपैंट पहने शामिल हुए। 27 अक्टूबर को हुई सुनवाई में उनके इस आचरण पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए इसे न्यायालय की गरिमा और शिष्टाचार के विपरीत माना था। कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में अनुशासनात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। साथ ही अधिकारी को नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।
नगरीय प्रशासन विभाग के acs संजय दुबे ने इस मामले में कार्रवाई के लिए 20 दिन का समय लिया। हाईकोर्ट का ओदश था, रिपोर्ट पेश करनी थी इसलिए अमित गजभिए को सस्पेंड कर दिया गया है।

.webp)