राहुल गांधी DK इफेक्ट से पीड़ित, इसलिए 40 दिन के चैलेंज में फेल हो गए: शेफाली विश्वा

Updesh Awasthee
सेंट्रल न्यूज़ रूम, 21 नवंबर 2026:
हम सब जानते हैं कि राहुल गांधी 40 दिन के चैलेंज में फेल हो गए हैं। वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि राष्ट्रपति महोदय ने उनसे सबूत 40 दिन के अंदर सबूत पेश कर देंगे परंतु अब तो 42 दिन हो गए, राहुल गांधी चुप हैं। फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, स्टार्टअप, मार्केटिंग और पॉलिटिक्स पर एक साथ काम करने वाली विशेषज्ञ शेफाली विश्वा का कहना है कि, राहुल गांधी जानबूझकर ऐसा नहीं करते, लेकिन वह Dunning-Kruger Effect से पीड़ित हैं इसलिए ऐसा करते रहते हैं। 

फ्लैशबैक: राहुल गांधी का 40 दिन का चैलेंज किया था

वैसे तो आपको पता ही है लेकिन फिर भी याद दिलाना जरूरी होता है। राहुल गांधी ने INDI गठबंधन के नेताओं को अपने साथ ले जाकर दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने खुद कहा कि राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार नहीं किया, बल्कि उनसे ‘वोट चोरी’ के सबूत मांगे। उन्होंने कहा कि उनके पास सबूत हैं और वे राष्ट्रपति को सौंप देंगे।⁠ 20 नवंबर 2026 तक (लगभग 40-41 दिन बाद) तक वे सबूत राष्ट्रपति को नहीं दिए गए थे। जब भाजपा ने मुद्दा उठाया और पत्रकारों ने दिल्ली में कांग्रेस के कार्यालय से संपर्क किया तो कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि सबूत मिलने पर दिए जाएंगे।⁠ इसका मतलब यह हुआ कि असल में कोई सबूत थे ही नहीं, मतलब कोई ऐसा हल्का सा एविडेंस भी नहीं था जो राहुल गांधी के वोट चोरी वाले दावे को थोड़ा और आगे तक ले जा सकता, तारीख पर तारीख वाली स्थिति बना सकता। राहुल गांधी ने हवा में बातों का विस्फोट कर दिया था। 

अब सवाल उठता है कि राहुल गांधी ने ऐसा क्यों किया? जब कोई सबूत ही नहीं था तो फिर विपक्ष के सारे नेताओं को अपने साथ राष्ट्रपति के दरबार में ले जाकर अपने साथ उनका भी लज्जित क्यों करवाया। क्या राहुल गांधी को, अपने आप को आलोचना का पात्र बनवाकर आनंद आता है। इसका जवाब शेफाली विश्वा ने दिया है। 

राहुल गांधी Dunning-Kruger Effect से पीड़ित? 

Finance, Investments, Communication, Startups, AI, Media, Marketing, Automation, Branding, Insights और Politics के लिए काम करने वाली महिला प्रोफेशनल शेफाली विश्वा का कहना है कि, दरअसल राहुल गांधी Dunning-Kruger Effect से पीड़ित हैं। इसलिए वह अक्सर ऐसे दावे कर देते हैं जिनका कोई आधार ही नहीं होता। शेफाली बताती है कि ऐसे लोगों की क्षमता बहुत कम होती है लेकिन उनके अंदर गजब का आत्मविश्वास दिखाई देता है। 

Dunning-Kruger Effect क्या होता है 

हमने जानना चाहा कि Dunning-Kruger Effect क्या होता है। ऑनलाइन रिसर्च करने पर प्राथमिक जानकारी मिली है कि, Dunning-Kruger Effect एक कॉग्निटिव बायस (सोचने का पूर्वाग्रह) है। इसका मतलब है कि जिन लोगों को किसी विषय का कम ज्ञान या कम कौशल होता है, वे अक्सर अपनी योग्यता को जरूरत से ज्यादा आंकते हैं।

सरल शब्दों में: जो लोग किसी चीज के बारे में बहुत कम जानते हैं, वे अक्सर सोचते हैं कि वे उसमें विशेषज्ञ हैं। 

DK इफेक्ट की उत्पत्ति

इस प्रभाव का नाम दो अमेरिकी मनोवैज्ञानिकों डेविड डनिंग और जस्टिन क्रुगर के नाम पर पड़ा। उन्होंने 1999 में Cornell University में एक अध्ययन किया। उन्होंने लोगों को ह्यूमर, व्याकरण और लॉजिक के टेस्ट दिए और फिर उनसे पूछा कि वे दूसरों की तुलना में कैसा प्रदर्शन करते हैं। नतीजा यह निकला कि जो लोग सबसे नीचे स्कोर करते थे, वे खुद को औसत से काफी ऊपर मानते थे। यानी “मुझे सब पता है” वाली भावना अक्सर सबसे ज्यादा उन लोगों में होती है जिन्हें सबसे कम पता होता है।

यह क्यों होता है?

मुख्य कारण है मेटकॉग्निशन की कमी। यानी खुद की सोच और ज्ञान को सही तरीके से आंकने की क्षमता कम होना। जब किसी व्यक्ति को किसी विषय का बहुत कम ज्ञान होता है, तो उसे यह भी पता नहीं चलता कि वह क्या-क्या नहीं जानता। इसलिए वह अपनी गलतियों को भी नहीं पहचान पाता।

संक्षेप में: Confidence full, Knowledge Zero वाले लोग DK Effect से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोगों को अपनी अज्ञानता का अंदाजा ही नहीं होता। यदि आप इनको बार-बार बताएंगे कि उनके पास में कोई नॉलेज नहीं है और यह नॉलेज नहीं होने के कारण फेल हो रहे हैं तो यह और अधिक प्रतिक्रिया करने लगेंगे। इन लोगों को आपकी सहानुभूति और इलाज की जरूरत होती है। 

राहुल गांधी के बारे में लोग क्या कह रहे हैं

Economic Times और नवभारत टाइम्स जैसे मीडिया ने रिपोर्ट किया कि विपक्ष अभी भी सबूत “इकट्ठा/कलेक्ट” करने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर, भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा स्वतंत्र रूप से काम करने वाले इनफ्लुएंसर और एक्टिविस्ट ने भी इस मामले में राहुल गांधी को टारगेट किया है। आम जनता इस मामले में राहुल गांधी को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी कर रही है जिसको सामाजिक सभ्यता की मर्यादा के कारण प्रकाशित भी नहीं किया जा सकता। 

Indian Express ने क्या लिखा है

मुझे की बात यह कि भारत में निष्पक्ष पत्रकारिता के एकमात्र स्वयंभू ध्वजवाहक Indian Express ने इस बारे में कुछ भी नहीं लिखा है। यहां तक की एक छोटी सी न्यूज़ भी प्रकाशित नहीं की है। जबकि राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद जब राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास 300% सबूत है, तब इंडियन एक्सप्रेस ने राहुल गांधी के बयान को बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!