नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026: अक्सर लोग कहते हैं कि यदि कांग्रेस की कमान राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी के हाथ में होती तो आज कांग्रेस पार्टी, वर्तमान से बेहतर और मजबूत स्थिति में होती। कई राज्यों में सत्ता में होती और शायद केंद्र में भी लेकिन आज एक राज की बात पता चली है, जो इशारा करती है कि प्रियंका गांधी को शायद इस कारण से कांग्रेस पार्टी की कमान नहीं मिल पाई।
What Maa Left Out of Her Book
नवंबर 2026 में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुचर्चित संस्मरण पुस्तक 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के संदर्भ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक विशेष पारिवारिक संवाद वीडियो साझा किया है। 'व्हाट मां लेफ्ट आउट ऑफ हर बुक' (मां ने अपनी किताब में क्या छोड़ दिया) शीर्षक से जारी इस बातचीत में प्रियंका गांधी ने वर्ष 1977 में आपातकाल (Emergency) के ठीक बाद के राजनीतिक माहौल और अपने स्कूल के दिनों का एक अनसुना किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी और संजय गांधी की हार के बाद वह पहली बार स्कूल गईं, तो एक सहपाठी छात्र ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर ताना मारते हुए कहा, 'तेरा चाचा जेल में है, चोर है तेरा चाचा।' इस टिप्पणी से नाराज होकर बालिका प्रियंका ने उस लड़के को तुरंत एक थप्पड़ जड़ दिया था।
तब प्रियंका गांधी की उम्र मात्र 5 वर्ष थी
वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के आपातकाल के बाद मार्च 1977 में छठे लोकसभा चुनाव संपन्न हुए थे। इन चुनावों में कांग्रेस को भारी पराजय का सामना करना पड़ा था। स्वयं इंदिरा गांधी रायबरेली से और उनके छोटे पुत्र संजय गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। उस समय प्रियंका गांधी की उम्र मात्र पांच वर्ष के आसपास थी और राहुल गांधी लगभग सात वर्ष के थे।
50 साल बाद भी प्रियंका को थप्पड़ पर गर्व है
वीडियो में जब प्रियंका गांधी इस घटना का जिक्र कर रही है तो, घटना के करीब 50 साल बाद, 54 वर्ष की प्रियंका गांधी को आज भी अपनी उस प्रतिक्रिया पर गर्व है। वह प्राउड फील करती है कि उन्होंने अपने से कम उम्र के एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ खाने के बाद जब वह बच्चा रोने लगा तो, इस प्रसंग का जिक्र करते हुए भी प्रियंका गांधी आनंद विभोर दिखाई देती है।
प्रियंका गांधी स्वयं पर नियंत्रण नहीं कर पाती?
54 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने जिन शब्दों और बॉडी लैंग्वेज के साथ इस घटना का जिक्र किया है, कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी स्वयं पर नियंत्रण नहीं कर पाती और वह प्राउड फील करती है कि यदि कोई उनको ताना मारे तो उसका जवाब थप्पड़ से दिया जाना चाहिए। शायद इसी उग्र स्वभाव के कारण प्रियंका गांधी को आज तक कांग्रेस पार्टी की टॉप लीडरशिप नहीं मिल पाई। संसद सदस्य और गांधी परिवार की सबसे आकर्षक सदस्य होने के बावजूद वह आज भी पार्ट टाइम पॉलिटिक्स कर रही है।
राहुल गांधी: बर्थडे पार्टी में 32 में से सिर्फ एक दोस्त आया
इसी संवाद के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी 1977 के उसी कालखंड से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। जहां प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आक्रामक थी, वहीं राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें स्कूल में एक अलग तरह के सामाजिक अलगाव (Social Isolation) का सामना करना पड़ा था।
राहुल गांधी ने याद किया कि इंदिरा गांधी की सत्ता जाने के बाद जब वह स्कूल गए, तो कक्षा में कोई भी बच्चा उनके पास बैठने को तैयार नहीं था। सहपाठियों का व्यवहार अचानक बहुत रूखा और अपरिचित हो गया था।
राहुल ने जून 1977 में अपने सातवें जन्मदिन की एक बेहद भावुक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनके सातवें जन्मदिन की पार्टी की बड़ी उत्साह से तैयारी की थी। इस पार्टी के लिए स्कूल के कुल 32 बच्चों को निमंत्रण भेजा गया था। घर में केक और गुब्बारे तैयार थे, लेकिन पार्टी का समय शुरू होने के 15 मिनट बाद तक एक भी बच्चा नहीं आया। राहुल ने बताया कि अंततः उन 32 बच्चों में से केवल एक ही दोस्त उनके जन्मदिन पर आया और वह व्यक्ति आज भी उनका घनिष्ठ मित्र है।
राजनीतिक विश्लेषण: इस समय यह वीडियो क्यों आया
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोनिया गांधी की पुस्तक 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के माध्यम से कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के संघर्षों, त्रासदियों और भावनात्मक पक्ष को नई पीढ़ी के मतदाताओं के सामने रखने का प्रयास कर रही है। भारतीय राजनीति में आपातकाल आज भी एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा है, जिसका उपयोग सत्तापक्ष द्वारा कांग्रेस को घेरने के लिए नियमित रूप से किया जाता है।
ऐसे में 1977 के दौर को दो छोटे बच्चों (राहुल और प्रियंका) के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना एक सोची-समझी संवाद रणनीति का हिस्सा भी देखा जा रहा है। यह बताने की कोशिश है कि आपातकाल के बाद की राजनीतिक सजा केवल इंदिरा गांधी या संजय गांधी ने चुनावी हार के रूप में नहीं भुगती, बल्कि परिवार के मासूम बच्चों ने भी स्कूल में अपमान, ताने और अकेलेपन के रूप में उसका सामना किया।
दूसरी ओर, आलोचकों और विपक्षी दलों का तर्क रहता है कि आपातकाल के दौरान देश के लाखों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और आम नागरिकों को मीसा (MISA) कानून के तहत महीनों तक जेलों में बंद रहना पड़ा था, जिनके परिवारों और बच्चों की पीड़ा कहीं अधिक व्यापक और कठिन थी। इस प्रकार यह संस्मरण एक बार फिर 1975-77 के ऐतिहासिक कालखंड पर दोनों पक्षों के विमर्श को तेज कर गया है।

.webp)