भोपाल, 24 नवंबर 2026: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के सोशल मीडिया हैंडल पर "ग्राहक सेवा में अग्रगामी से अग्रणी, उत्कृष्ट से सर्वोत्कृष्ट" लिखा हुआ है लेकिन इसी सोशल मीडिया पर आज यह भी प्रमाणित हुआ कि, डीआरएम भोपाल ऑफिस द्वारा AC 1st के यात्रियों तक की सुनवाई नहीं की जाती। जबकि मामला केवल सफाई का था।
यह मामला संपर्क क्रांति ट्रेन नंबर 12650 का है। राहुल सक्सेना नाम के एक यात्री ने X हैंडल पर वीडियो अटैक करते हुए 3:52 बजे मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवे एवं रेलवे सेवा को सूचित किया कि, यह 12650 संपर्क क्रांति AC-1 है। टॉयलेट गंदा है, कचरे का डिब्बा टूटा हुआ है, और लिक्विड सोप में 99.99% पानी है। कृपया भोपाल में इसे ठीक करवाएं। अब तो AC-1 कोच में सफर करना भी किसी बुरे सपने जैसा हो गया है। कृपया इस पर तुरंत ध्यान दें।
4:08 बजे रेलवे सेवा की ओर से प्रतिक्रिया मिली कि, आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी (डीआरएम भोपाल) को मामला भेज दिया गया है।
6:33 PM · Nov 24, 2026 पर रेल यात्री राहुल सक्सेना द्वारा दोबारा अपडेट दिया गया है कि, भोपाल स्टेशन पर मेरी शिकायत सुनने कोई नहीं आया। लीकेज अभी भी जारी है और टॉयलेट पहले से भी ज्यादा गंदा हो गया है। यहाँ तक कि ठीक से लिक्विड सोप भी नहीं है।
यह मामला अपने आप में प्रमाणित करता है कि, डीआरएम भोपाल ऑफिस अपने कर्तव्य के प्रति कितना लापरवाह है। वैसे आज सरकारी छुट्टी है और भोपाल में ठंड भी है।
@RailwaySeva @RailMinIndia This is 12650 Sampark Kranti AC-1. Dirty toilet, broken trash can, 99.99% watery liquid soap. Please get this fixed at Bhopal. It’s a nightmare now travelling in even AC-1 coaches. Please attend to this urgently. https://t.co/rBkERuMYAD
— Rahul Saxena (@RahulSa12629546) November 24, 2026
एक प्रॉब्लम यह भी है जिसको अटेंड नहीं किया गया
@BhopalDivision नए भवन में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। सुरक्षा विभाग के कर्मचारी गंदगी और शौचालयों की असहनीय दुर्गंध के बीच काम करने को मजबूर हैं। बाथरूम में मग, बाल्टी और हैंडवॉश तक नहीं हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लें। https://t.co/0dDYFiHQVX
— Ramgovind Kabiriya (@RKabiriya) November 24, 2026

.webp)