भोपाल में रोड ब्लॉक करके बैठे 80 गन्ना किसानों को पुलिस ने हटाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 नवंबर 2026:
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए भोपाल में आम रास्ते को ब्लॉक करके सरकार पर प्रेशर क्रिएट करने की कोशिश कर रहे 80 किसानों को पुलिस ने हटा दिया। एडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन स्थल सार्वजनिक रोड और सर्विस रोड पर था। पास में यूनिवर्सिटी और एम्स सहित अन्य अस्पताल हैं, ऐसे में धरने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। 

एसडीएम ने कहा: निर्धारित धरना स्थल पर प्रदर्शन करें, कोई रोक नहीं है

गन्ना किसान, मंडी भाव ₹600 प्रति क्विंटल और ₹50 बोनस की मांग करते हुए भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर प्रदर्शन करने लगे थे। एडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन स्थल सार्वजनिक रोड और सर्विस रोड पर था। पास में यूनिवर्सिटी और एम्स सहित अन्य अस्पताल हैं, ऐसे में धरने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। प्रदर्शनकारियों के पास धरने की कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों के संपर्क में थी और उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया गया था। उन्हें चिन्हित धरना स्थलों की जानकारी भी दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी विधिवत आवेदन कर अनुमति लेकर निर्धारित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर सकते हैं। 

केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री तक बात पहुंच गई है

इससे पहले मंगलवार दोपहर को पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मुलाकात कर लौट आया था। किसानों के मुताबिक, अब बुधवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच बातचीत होगी। इस बातचीत के बाद होने वाले निर्णय के आधार पर किसान आगे की रणनीति तय करेंगे।

होशंगाबाद से और किसानों के पहुंचने की सूचना

इससे पहले दिन में सूचना मिली थी कि किसान नेताओं ने बताया कि होशंगाबाद से भी किसान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे हैं। किसानों की संख्या बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस ने अपनी तैनाती बढ़ा दी थी। पहले प्रदर्शन स्थल पर करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात थे। अब सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!